आज के आधुनिक समय में गजेट हमारे लिए बहुत ही जरूरी हो गए है। भागम भाग वाली जिंदगी में आदान-प्रदान का काम व्यवसायिक लेनदेन मोबाइल लैपटॉप, कंप्यूटर इन गजेट के माध्यम से ही कर रहे हैं। वायरलेस उपकरणों ने हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है। हम कहीं भी बैठकर इन लैपटॉप, मोबाइल की सहायता से अपना ऑफिस वर्क कर सकते हैं।
देश विदेश में रहकर भी अपने व्यवसाय को फोन में लैपटॉप की सहायता से संभाला जा सकता है। अभी कोरोना काल के समय में इन्हीं गैजेट्स की सहायता से सभी ने वर्क फ्रॉम होम किया। आज के आधुनिक समय में मोबाइल में ही कैलेंडर ,वॉच, केलकुलेटर, यूज करने को मिल जाते हैं।
यह गेजेट्स ₹500 से लाखों रुपए तक हम क्या कोई भी व्यक्ति आसानी से खरीद सकते हैं। छोटे-छोटे गैजेट्स को यूज़ करके हम अपनी लाइफ को सुविधाजनक तो बना लेते हैं। लेकिन इनके गेजेट्स को सुरक्षित रख पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जैसे आपने कोई लाखों रुपए का महंगा फोन खरीदा। और जल्दबाजी में आपका फोन सड़क पर गिर जाए। कोई वाहन उसे कुचल दें। तब तो आपके महंगे गैजेट को इंश्योरेंस पॉलिसी ही बचा सकती है।इससे पहले कि ऐसा हो आप अपने महंगे गैजेट का इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद ले। और इस नुकसान से बेफिक्र हो जाएं।
हम वाहन,जीवन बीमा के बारे में जानते हैं। लेकिन बहुत ही कम सुनने में आता है कि हम अपने हाथ में जो महंगे गैजेट्स लिए घूम रहे हैं ।उनका भी बीमा होता है।इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे।कि गैजेट्स बीमा क्या होता है। गेजेट्स बीमा कौन-कौन सी कंपनियों के माध्यम से करवाया जा सकता है।
क्या होता है Gadget Insurance
इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे Gadget Insurance क्या होता है। भारत मैं आज ऐसी कई कंपनियां मौजूद है जो गैजेट बीमा पॉलिसी देती है। आपको कोई है सुनने में थोड़ा अलग-अलग सकता है। कि मोबाइल का भी बीमा होता है। जैसे कार ,घर, आदि का बीमा होता है ।उसी तरह मोबाइल का भी बीमा होता है। यदि किसी स्थिति में मोबाइल चोरी हो जाए। क्षतिग्रस्त हो जाए। या फिर कई बार पानी गिरने से मोबाइल को नुकसान पहुंचता है। तो ऐसी स्थिति में मोबाइल खरीदने के अधिकतम 5 दिन की अवधि में मोबाइल का ज्यादा उचित होगा।
मोबाइल का बीमा पॉलिसी इस बात पर निर्भर करता है कि आपका मोबाइल टोटल कितनी राशि का है। मोबाइल बीमा पॉलिसी आमतौर पर 1 साल का बीमा देती है। लेकिन यह अवधि 2 साल की भी हो सकती है। यह आपके फोन की राशि पर निर्भर करता है
गैजेट्स इंश्योरेंस पॉलिसी क्यों है जरूरी
जब हम नया स्मार्टफोन लैपटॉप खरीदते हैं। अगर यह खराब हो जाए तो हम अपने आप पर ही निर्भर रहते हैं। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है। अपने महंगे स्मार्टफोन के लैपटॉप की इंश्योरेंस पॉलिसी ले सकते हैं।
कंपनी आपको इसकी टूट-फूट पानी में गिरने से हुए नुकसान को कवर करती है। इसी वजह से बाजार में बहुत सी कंपनियां बीमा पॉलिसी लेकर आई हैं। जिससे कि लोगों को ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रति जागरूक किया जा सके । अपने महंगे गेजेट्स को नुकसान होने से बचा सकते है
आप अपने महंगे फोन और लैपटॉप का बीमा खरीदना चाहते हैं । यहां पर हम आपको 5 ऐसी गैजेट बीमा कंपनियों के नाम बताने जा रहे हैं-
1. My mobile insurance . Com
माय मोबाइल इंश्योरेंस डॉट कॉम पॉलिसी के द्वारा आप अपने फोन व लैपटॉप का बीमा करवा सकते हैं। इस बीमा के अंतर्गत मोबाइल में लैपटॉप की टूट-फूट, स्क्रीन कवर होता है। और कोई तरल पदार्थ से अगर कोई खराबी आती है माय मोबाइल इंश्योरेंस डॉट कॉम कंपनी इसे भी कवर करती है। अगर आप अपने बिजनेस के लिए ऐड महंगा लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं। इन फ्यूचर्स में अगर कोई नुकसान होता है। पहले की आप उसका माय मोबाइल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बीमा करवा ले। जिससे कि कंपनी द्वारा क्षति को कवर किया जा सके। और आप होने वाले नुकसान से बच पाए।
2. Global insurance company
टाइम्स ग्लोबल इंश्योरेंस कंपनी भारत में आईफोन को कवर करने के लिए सबसे अच्छी कंपनी मानी जाती है। टाइम्स ग्लोबल कंपनी आईफोन का इंश्योरेंस पॉलिसी 2 वर्ष के 3 वर्षों के लिए कवर करती है। फोन आपने इंडिया से खरीदा हो या फिर विदेश से खरीदा गया हो। तब भी ग्लोबल इंश्योरेंस कंपनी आईफोन को कवर करती है। टाइम्स ग्लोबल इंश्योरेंस कंपनी नए और पुराने फोन पर भी इंश्योरेंस प्रदान करती है। क्योंकि इस समय में नई –नई टेक्नोलॉजी के चलते मार्केट में नए फीचर्स वाले फोन उपलब्ध है।
टाइम्स ग्लोबल कंपनी लैपटॉप, वाशिंग मशीन पुराने में नए स्मार्ट टीवी, अन्य महंगे नए व पुराने गेजेट्स पर बीमा उपलब्ध करवा रही है। ग्लोबल इंश्योरेंस कंपनी एसी, माइक्रोवेव, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी कवर प्रदान करती है। टाइम्स ग्लोबल इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत ऑनलाइन आप अपने गैजेट की फोटो भेज कर इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं
3. Syska gadget secure
सिस्का मोबाइल इंश्योरेंस कंपनी हमारे मोबाइल पर लैपटॉप को एक सुरक्षा कवर प्रदान करती है। आपका मोबाइल टूट फूट जाता है किसी तरल पदार्थ से खराब हो जाता है। मोबाइल चोरी हो जाता है। तो आप नंबर भी उस कंपनी के द्वारा लॉक करवा सकते हैं। सिस्का गैजट सिक्योर नाम की गेजेट्स पॉलिसी कंपनी आईफोन के बीमा के लिए अलग से प्लान दे रही है। खरीद राशि थोड़ी महंगी होती है।
4. Warranty Asia
वारंटी एशिया बीमा कंपनी है। यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का बीमा करने के लिए जानी जाती हैं। वारंटी एशिया कंपनी नए मोबाइल लैपटॉप के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी देती है। वारंटी एशिया इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम से यह बीमा कंपनी सन 2002 में शुरू की गई थी।
यह कंपनी भारत की राज धानी दिल्ली में है। वारंटी एशिया कंपनी सिर्फ मोबाइल का बीमा ही नहीं करती है बल्कि हमारे मोबाइल का डाटा भी सुरक्षित रखती है। यदि फोन चोरी हो जाए, या कोई तरल पदार्थ गिर जाए, तब वर्ल्ड एशिया कंपनी बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। वारंटी एशिया कंपनी फोन खो जाने पर फोन को लॉक भी करवाती है। आपका नंबर सुरक्षित रहे।
5. On site go
भारत में मोबाइल का उपयोग बढ़ता जा रहा है। अगर मोबाइल लैपटॉप में किसी कारण से से नुकसान होता है तो इसकी भरपाई कौन करेगा। इन्हीं सब कारणों को देखते हुए ऑनसाइटगो कंपनी गैजेट्स के किसी भी नुकसान को भरने के लिए बीमा पॉलिसी लेकर आई है। ऑनसाइटगो कंपनी आपका फोन घर से लेकर जाती है। ठीक होने के बाद घर पर आपको देकर जाती है।
मतलब पिकअप और ड्रॉप की सुविधा भी को कंपनी उपलब्ध करवा रही है ऑनसाइटगो ऐसी बीमा कंपनी है। ₹5000 का मोबाइल हो या लाखों रुपए की मोबाइल तक अलग-अलग पॉलिसीज उपलब्ध है। थेजो आपके इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का बीमा करती है। वह टूट फूट भी रिपेयर करती है। ऑनसाइटगो बीमा कंपनी से आप पॉलिसी ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। टूट-फूट की रिपेयर के बाद 90 दिन की वारंटी भी ऑनसाइटगो कंपनी प्रोवाइड करवाती है
Conclusion
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने गेजेट्स पॉलिसी के बारे में जानकारी दी है। कोई भी गैजेट पॉलिसी लेने से पहले इन कंपनियों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले। अरे आर्टिकल का उद्देश्य आपको मोबाइल लैपटॉप इलेक्ट्रिक उपकरणों के बारे में पॉलिसी सुविधा की जानकारी देना है। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जाकर जरूर बताएं।
FAQs
कौन सी कंपनी मोबाइल व लैपटॉप बीमा पॉलिसी के लिए अच्छी रेटिंग प्राप्त कर रही है।
Global mobile insurance company लैपटॉप व मोबाइल की पॉलिसी देने के लिए सबसे मानी जा रही है।
आपको अपने महंगे फोन के लिए बीमा क्यों खरीदना चाहिए?
आपका महंगा फोन बीमा करवाने के बाद डैमेज की स्थिति में और चोरी होने की स्थिति में कवर किया जा सके।
गैजेट्स खरीदने के बाद बीमा पॉलिसी कितने समय के बाद गैजेट्स को कवर करती है।
90 दिन